पत्नी के साथ कर रहे थे छेड़छाड़, पति ने आपत्ति जताई तो कर दी उसकी पिटाई

शशि मिश्रा

बिलासपुर। पत्नी को कमेंट करने से मना करने पर युवकों ने पति के साथ जमकर मारपीट कर दी है। सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उनकी पत्नी को कमेंट करने लगे। महिला ने यह बात अपने पति को बताई। पति ने गाड़ी रोककर युवकों को कमेंट करने से मना किया तो युवकों ने पत्नी के सामने उनके साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने हमलावर ओडिशा निवासी यखिया मानव पिता गाजिद मानन, दीपनाग पिता शंकरनाग, सुभाष धीवर पिता स्व. सत्यवीर धीवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!