

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में Confederation of All India Traders (कैट) महिला इकाई द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर की महापौर पूजा विधानी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्नेह लता शर्मा जी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर लगभग ५० उद्यमी महिलाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियो द्वारा भामाशाह जी के चित्र पर तिलक एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि भामाशाह जी महान दानवीर और समाजसेवी थे, जिन्होंने देश और समाज के लिए अतुलनीय योगदान दिया। इसके बाद उन्होंने कैट संगठन के बारे में सचिव प्रतिज्ञा सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर एक प्रभावशाली कविता के साथ अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने सराहा और विस्तार से जानकारी दी और बताया कि व्यापारियों और उद्यमियों के लिए इस संगठन से जुड़ने के क्या-क्या लाभ हैं। अध्यक्ष निहारिका जी ने कैट की महिलाओं के अधिकारो को सशक्त बनाने एवं लैंगिग समानता एवं आत्मनिर्भरता के साथ व्यापार करने पर जोड़ दिया साथ ही अगस्त माह में दिल्ली में आयोजित होने वाले “भारतीय व्यापार महोत्सव” की जानकारी भी दी और महिलाओं को उसमें भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को व्यापार और समाज के हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और उद्यमी महिलाओं को उनका पूरा सहयोग मिलता रहेगा।
स्नेहलता शर्मा ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों और प्रयासों के बारे में जानकारी साझा की।
इस अवसर पर 50 से अधिक महिलाओं के साथ एक प्रेरणादायी दिव्यांग महिला को भी सम्मानित किया गया, जो पिंक रिक्शा चलाकर आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। वे न केवल स्वयं आजीविका चला रही हैं, बल्कि जरूरतमंदों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देती हैं, टेडी बियर बनाना सिखाती हैं तथा दिव्यांग और वृद्धजनों को अपने ऑटो से निःशुल्क लाने-ले जाने की सेवा भी प्रदान करती हैं, लगभग शामिल महिलाओं ने कैट का सदस्य बनने की इच्छा जाहिर की
कार्यक्रम को सफल बनाने में कैट की महिला पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिनमें प्रमुख रूप से किरण सिंह भूमिका डोडेजा, चुन्नी मौर्य ,सुमन द्विवेदी, अनुभिका दुबे, नेहा दीप्ता, पूजा अग्रवाल रेशु शर्मा, डॉ संजना तिवारी, सईदा वनक, डॉ आराधना दास, फ़िरोज़ अलीम बबिता ताम्रकार, रौशनी दीक्षित, बर्खा रानी, एकता मल्लिक, रीता मौर्य, रेणु मूंदड़ा सहित सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के पश्चात जब हम सभी बाहर निकल रहे थे, तभी एक लगभग 14–15 वर्ष के बच्चे का बहुत गंभीर एक्सीडेंट हो गया। उसके होंठ बुरी तरह फट गए थे और काफी खून बह रहा था। उस कठिन परिस्थिति में जहाँ अक्सर लोग घबरा जाते हैं, वहीं हमारी महिला शक्तियों ने अपनी सच्ची शक्ति और संवेदनशीलता का परिचय दिया।
प्रतिज्ञा सिंह जी और निहारिका त्रिपाठी जी ने बिना एक पल की देरी किए, बिना किसी भय या संकोच के तुरंत उस बच्चे को संभाला और उसे जिला चिकित्सालय पहुँचाकर उसका उपचार सुनिश्चित कराया।
यही है सच्ची नारी शक्ति — जो परिस्थिति की परवाह किए बिना, मानवता और साहस के साथ किसी की मदद के लिए आगे बढ़ती है।
