

बिलासपुर। अखिल भारतीय अघरिया समाज द्वारा रविवार 15 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही। सम्मेलन में होली मिलन के साथ-साथ समाज के वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा विवाह योग्य युवक-युवतियों के संबंध में चर्चा भी की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रप्रकाश सुर्या (प्रदेश महामंत्री अ.जा. एवं जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दामोदर कांत (सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर) शामिल हुए। कार्यक्रम में तारेश्वरी नायक, शशि पटेल और श्रीमती सीता पटेल (सहसंयोजक केंद्रीय समिति रायगढ़) भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के सम्माननीय अध्यक्ष कुशल प्रसाद पटेल ने की। सम्मेलन में अखिल भारतीय अघरिया समाज बिलासपुर ग्रामीण की समस्त कार्यकारिणी, केंद्रीय समिति के सदस्य, विभिन्न परीक्षेत्रों के अध्यक्ष, ग्राम प्रमुख, संरक्षक एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान अति विशिष्ट अतिथि चंद्रप्रकाश सुर्या ने नवागांव में शौचालय निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार हेतु आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी भी उपस्थित रहे। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए समाज के विकास और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं तथा समाजजनों का अभिवादन किया।
इस अवसर पर भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जागेंद्र कश्यप (जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि), श्यामलाल पटेल (मंडल महामंत्री), भास्कर पटेल (जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य), परदेसी जगत, विनोद शर्मा, रामपाल पटेल, हर्ष केडिया और हिरेंद्र पटेल (युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जयरामनगर-गतौरा मंडल) प्रमुख रूप से शामिल थे।
इसके अलावा समाज के प्रमुखजनों में सतीराम पटेल (अखिल भारतीय अघरिया समाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष), परमेश्वर पटेल, बृजमोहन पटेल, तीरिथ पटेल, मुरलीधर पटेल, गोपीनाथ पटेल, रामप्रसाद पटेल, संजय पटेल और प्रतीक पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में समाजजनों ने इसे सफल आयोजन बताया।
