एसपी दीपमाला कश्यप को मातृ शोक, श्रीमती लीला सैनी का 69 वर्ष की आयु में हुआ निधन, अंतिम संस्कार सम्पन्न


बिलासपुर। आनंद नगर उसलापुर निवासी श्रीमती लीला सैनी का रविवार 15 मार्च 2026 को 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित समाज में शोक की लहर फैल गई।
स्वर्गीय श्रीमती लीला सैनी, श्री शिवा सैनी की धर्मपत्नी थीं। बताया गया कि आज उनका आकस्मिक स्वर्गवास हो गया, जिसके बाद परिजनों और समाजजनों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। उनका अंतिम संस्कार बिलासपुर के सरकंडा मुक्तिधाम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में परिजन, परिचित और समाज के लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
स्वर्गीय लीला सैनी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पुत्र विकास सैनी (रिंकू) तथा पुत्री दीपामाला कश्यप हैं। उनके पोत्र आयुष सैनी भी हैं।
गौरतलब है कि श्रीमती लीला सैनी, पुलिस विभाग में पदस्थ एसपी दीपामाला कश्यप की माताजी तथा एसपी उमेश कश्यप की सासु मां थीं। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक का माहौल है।
समस्त सैनी-माली परिवार, आनंद नगर उसलापुर सहित समाज के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!