अनियंत्रित हाइवा के चपेट में आई बाइक, 3 घायल

शशि मिश्रा

लोरमी-कोटा मुख्य मार्ग स्थित उदयपुर के पास 5 फरवरी को तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान हाइवा ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक सायकल भी हादसे का शिकार हो गई। हालांकि सायकल सवार ने भाग कर अपनी जान बचा ली, लेकिन सायकल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को जूनापारा चौकी क्षेत्र के ग्राम उदयपुर में सुबह 9:30 बजे कोटा तरफ से आ रही

एक तेज रफ्तार गिट्टी से भरी हाइवा अनियंत्रित हो गई एवं विपरीत दिशा से बाइक को टक्कर मारते हुए मुख्य मार्ग

पर ही पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि, बाइक सवार सवार तीन युवक-युवती सड़क से दूर जा गिरे एवं गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, तीनों को पैर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गम्भीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में बेहोशी की अवस्था में घायलों कराया गया। हादसे में रामहेपुर वार्ड 15 निवासी अंजली जांगणे 16 वर्ष, प्रीति 14 वर्ष पिता सुखनंदन जांगणे एवं उनके मामा तेंदुवा मूर्तिकापा निवासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती अजीत 26 वर्ष पिता अगमदास टंडन घायल हो गए। प्रीति एवं अजीत को गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बच्ची ने भागकर बचाई जान

ग्रामीणों ने बताया कि विपरीत दिशा से सायकल से आ रही गांव की बच्ची ने हाइवा की तेज रफ्तार देखकर सायकल छोड़कर अपनी जान बचाकर भागी, लेकिन हादसे में उसकी सायकल चकनाचूर हो गई।

मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति

  • गिट्टी से भरे हाइवा के मुख्य मार्ग पर पलटने कुछ देर तक सड़क जाम की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दुर्घटनावास्त हाइवा को सुरक्षित उठावाकर चौकी में खड़ा कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!