
शशि
बिलासपुर। चलती कार में महिला चालक के द्वारा अचानक दरवाजा खोलने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सरकण्डा पुलिस के अनुसार, राजकिशोर नगर जुनियर केसर निवासी पीडब्ल्यूडी से सेवा निवृत्त विजय बाबू द्वेदी 13 मार्च की शाम 5 बजे अपने बाइक क्रमांक सीजी 10 एजे, 1622 से अपनी पत्नी अनिता को पीछे में बैठाकर सरकण्डा जा रहे थे। शबरी कन्या महाविद्याल के पास आगे जा रही कार क्रमांक सीजी 10 एएम, 7915 की महिला चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक दरवाजा खोल दी। जिससे टकराकर वे बाइक सहित गिर गए। हादसे में दंपती घायल हो गए हैं। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर महिला चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 ए, 281 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
