बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

शशि मिश्रा

बिलासपुर। बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की बाइक की टक्कर से मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीपत टीआई राजेश मिश्रा ने बताया, ग्राम सोंठी निवासी घासीराम राज 70 साल अपने परिचित किशन उर्फ रामू ठाकुर और कार्तिक राम मरावी के साथ बाइक से बेटी श्यामा राज की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। गुरुवार की शाम 6.30 बजे तीनों कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे। ग्राम उननी के तिराहा सोसायटी के पास मेन रोड में सामने से आ रही बाइक सीजी 10 बी एक्स, 4725 के चालक ने तेज गति से लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घासीराम राज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए सीपत अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने परिक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया है। वहीं उनके दोनों साथियों का इलाज चल रहा है। पिता की मृत्यु के खबर से शादी की खुशी मातम में बदल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!