
शशि मिश्रा
बिलासपुर। बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। सकरी टीआई उमेश साहू ने बताया, सीपत मड़ाई निवासी सुनील कुमार पिता बहोरिक 25 साल मेहमानी में हांफा आए थे। रिश्तेदार से बाइक मांगकर घूमने निकले थे। तेज रफ्तार में बाइक से गिरकर उनकी मौत हो गई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
