आज से खुल गए पाठशाला, स्कूलों में बच्चों की लौट आई रौनक

शशि मिश्रा

गर्मी की छुट्टी के बाद 16 जून से सभी शासकीय और निजी स्कूल खुल जाएंगे। विरान पड़े स्कूलों में बच्चों चहलकदमी से वहां की रौनक बढ़ जाएगी।

परीक्षा होने के बाद सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी लग गई थी। सभी अपने अपने नाना नानी के घर घूमने चले गए थे। कुछ बच्चे समर कैंप का आनंद ले रहे थे। कुछ तो अपने परिजन के साथ शहर से बाहर अपने पसंदीदा जगहों का आनंद लेने निकले गए थे। अब 16 जून से सभी स्कूल खुल जाएंगे। परिजन भी

पहले से ही अपने बच्चों के लिए कापी किताब ले चुके हैं। नए सत्र से स्कूलों में हो रहे प्रवेश को लेकर स्कूलों में काफी खुशी का माहौल है। शासन के आदेशानुसार 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। जो 27 जून तक चलेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर शाला प्रवेश उत्सव में सक्रिय सहभागिता का आहवान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!