
शशि मिश्रा

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, टिकरापारा कंसा चौक निवासी रिटायर्ड रेलवेकर्मी गिरजा शंकर 14 मार्च को सुबह 6.30 बजे अपने बेटे कोमल कांत को उसलापुर स्टेशन छोड़ने अपनी बाइक क्रं. सीजी 10 ईके, 8315 से जा रहे थे। उसलापुर ब्रिज मोड के पास सामने से आ रहे कार क्रं. सीजी 04 क्यूडी, 6716 के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्र घायल हो गए हैं। मामले की रिपोर्ट पर कार के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
