विवाह समारोह के दौरान स्कूटी की डिक्की से चोरी करने वाला कैटरिंग कर्मी गिरफ्तार

शशि मिश्रा

बिलासपुर। पुलिस ने शादी समारोह में स्कूी की डिक्की की लॉक तोड़कर सोने के जेवर, मोबाइल, नकद रकम चोरी करने वाले केटरिंग कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। कोटा टीआई नरेश चौहान ने बताया, धौराभाठा निवासी चंद्रप्रभा साहू 12 मार्च को मुखी विहार शादी में शामिल होने गई थीं। कर्मी अधिक होने से उन्होंने सोने के जेवर निकालकर अपनी स्कूटी की डिक्की में जेवर, मोबाइल, नकद रकम रखकर लॉक कर दी। घर जाते देखी तो डिक्की खुली हुई थी। सिटी उठाकर देखी तो डिक्की में रखे जेवर, मोबाइल, नकद रकम चोरी हो गई थी। श्रीमती साहू चोरी की सूचना पुलिस दी। पुलिस शादी घर में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाला तो शादी समारोह में ठेकेदार के साथ केटरिंग का काम करने वाला लोरमी राम्हेपुर वार्ड क्रमांक 13 निवासी अजय पाण्डेय पिता बृजमोहन पाण्डेय 26 साल चोरी करते नजर आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई बरतने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर अलग अलग जगहों में जेवर, मोबाइल व नकद रकम छिपाना बताया। उसके निशानदेही पर चोरी गया सोने की एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी कान का टाप्स, मोबाइल, नकद रकम बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!