
शशि मिश्रा
बिलासपुर। काम की तलाश में बिलासपुर से अकलतरा जा रहे युवक की ट्रेन से गिर गया, इस दौरान लोकल ट्रेन की चपेट में आने के कारण उसका एक पैर कट गया है। गंभीर हालत में युवक को सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। घटना जांजगीर जिले के अंतर्गत कोटमी सुनार की है। बिलासपुर के मोपका गोड़पारा में रहने वाला बजरंग कश्यप पिता मुनीराम कश्यप कई दिनों से काम की तलाश में था। वह गुरूवार को काम के लिए अकलतरा गया था। इस दौरान लोकल ट्रेन से कोटमी सुनार के पास वह हादसे का शिकार हो गया, जिसे जीआरपी के पुलिसकर्मियों ने जांजगीर में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत नाजुक होते ही शनिवार को सिम्स रिफर कर दिया गया है। युवक का इलाज सिम्स में जारी है।
