रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: दो शराब कोचिए गिरफ्तार, महुआ शराब व 80 पाव देशी शराब जब्त


बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कच्ची महुआ शराब, देशी प्लेन शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।


मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। ग्राम बेलतरा बजरंग चौक में धर्मेन्द्र कश्यप (उम्र 40 वर्ष) के घर की बाड़ी से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब और 200 रुपये बिक्री रकम बरामद की गई। वहीं ग्राम लखराम में अनिल केंवट (उम्र 28 वर्ष) के पास से मोटरसाइकिल में रखी 80 पाव देशी प्लेन शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 31 हजार 400 रुपये बताई गई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इधर थाना प्रभारी अंशिका जैन के निर्देशन में क्षेत्र में शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 लोगों और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 15 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन, निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक पवन सिंह, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली तथा आरक्षक मनीष जायसवाल, संजय यादव, धनराज कुम्भकार, देवानंद चन्द्राकर और पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!