चाय दुकान में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार, 20 पाव देशी शराब जब्त


बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चाय दुकान में शराब रखकर बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब और बिक्री रकम जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि हिर्री माइंस निवासी संजय कुमार उर्फ संजु परस्ते ग्राम पेण्ड्रीडीह चौक के पास स्थित अपनी चाय दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।
जांच के दौरान आरोपी की चाय दुकान से 20 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 3.600 लीटर, जिसकी कीमत लगभग 1600 रुपये बताई गई है, बरामद की गई। इसके साथ ही बिक्री से प्राप्त 200 रुपये भी जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी संजय कुमार उर्फ संजु परस्ते (उम्र 45 वर्ष), निवासी हिरी माइंस, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(1) (क) और (ख) के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!