महामाया मंदिर परिसर के पास संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पहचान नहीं हो सकी

यूनुस मेमन

रतनपुर। धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर के पास पार्किंग क्षेत्र में बने एक सेट में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखवा दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मंदिर क्षेत्र में भीख मांगने वाले लोगों के आसपास रहता था और अक्सर महामाया मंदिर परिसर में देखा जाता था।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। रतनपुर पुलिस अज्ञात युवक की शिनाख्त करने तथा उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

रतनपुर पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे उसकी पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!