

बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद व मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। शिकायत मिलने पर कोनी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोनी क्षेत्र में चलित थाना जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान प्राप्त शिकायत के आधार पर 13 मार्च 2026 को दो बदमाशों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने ग्राम गतोरी निवासी सुरेंद्र टेंगवर (उम्र 22 वर्ष) पिता ज्वाला प्रसाद तथा ईश्वर बंजारे (उम्र 19 वर्ष) पिता रविसन को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा संभावित विवादों को पहले ही रोकना
