शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर टांगी से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा। नवागढ़ थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर बेटे द्वारा अपनी ही मां पर टांगी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी दयाशंकर कश्यप (34 वर्ष) निवासी पोड़ी, थाना नवागढ़ का 11 मार्च 2026 की सुबह अपनी मां के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि उसकी मां उसे अक्सर शराब पीने से मना करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विवाद के दौरान गुस्से में आकर दयाशंकर कश्यप ने टांगी से अपनी मां के गले पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और काफी खून बहने लगा। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में अपराध क्रमांक 91/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत प्रकरण कायम कर जांच शुरू की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, सहायक उपनिरीक्षक संतोष केरकेट्टा तथा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!