गांजा तस्करी करते पकड़ीं गईं दो महिलाएं

शशि मिश्रा

बिलासपुर। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो महिलाओं को गांजा की तस्करी करते हुए पकड़ा है। दोनों महिलाओं से गांजा जब्त करने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

आपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ और जीआरपी की टीम जोनल रेलवे स्टेशन में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो महिला यात्री प्लेटफार्म नम्बर 7-8 में संदिग्ध अवस्था में बैठे हैं, जिनके पास गांजा होने की संभावना है। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, टीम को देखकर दोनों महिलाएं हड़बड़ा गई। इस दौरान बिलासपुर से इंदौर जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नम्बर सात पर खड़ी हुई, जिसमें सवार होकर दोनों भागने के फिराक में थी। जीआरपी और आरपीएफ की टीम के साथ महिला स्टाफ ने दोनों महिलाओं से पूछताछ और उनके पास रखे बैग की तलाशी ली। दोनों महिलाओं ने अलग-अलग बैग में 7 किलो 400 ग्राम से अधिक गांजा रखा हुआ था। पूछताछ में दोनों महिलाओं

के धनुपाली संबलपुर ओडिशा निवासी शहनाज बेगम पति सलमान सुरैन 28 साल और सावित्री लुहा पति रामानंद बी 30 साल ने बताया कि वह बुधवार की सुबह ओडिशा से बिलासपुर लोकल ट्रेन से पहुंची थी और कटनी की ओर जाने के लिए नर्मदा एक्सप्रेस में सफर करने वाली थी। दोनों ने गांजा किसके पास पहुंचाना है, इसकी जानकारी अब तक जीआरपी को नहीं दी। आरपीएफ ने दोनों महिला आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। जीआरपी ने दोनों महिलाओं के पास से गांजा जब्त करने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने के साथ अन्य आरोपियों की खोजबीन शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!