रास्ता रोककर शराब के लिए पैसे मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

यूनुस मेमन


बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट करने वाले दो आदतन बदमाशों को रतनपुर पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भेंड़ीमुड़ा रतनपुर निवासी शुभम राव मराठा ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 मार्च 2026 को वह रानीगांव की ओर से आ रहा था। इसी दौरान करैहापारा के विकास उर्फ विक्कू रावत और राजा कश्यप उर्फ शनि ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
मामले में रिपोर्ट दर्ज होते ही नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन, निरीक्षक निलेश पांडेय, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह, आरक्षक धीरज कश्यप और गोविंद जायसवाल का विशेष योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!