गड़बड़ नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही

बिलासपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब बिलासपुर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। गलत, अमानक या बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है, साथ ही गंभीर मामलों में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर प्रकरण न्यायालय भेजे जा रहे हैं।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग पॉइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने जिले के सभी पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि बिना नंबर प्लेट या गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल न दिया जाए। ऐसे वाहनों की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित थाने को देने के लिए कहा गया है।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध वाहन दिखाई दें तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!