रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: 9 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंटी न्यायालय में पेश

यूनुस मेमन


बिलासपुर। लंबित प्रकरणों की जल्द निकाल के लिए रतनपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 9 स्थायी वारंटियों और 2 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर वारंटियों की तलाश की गई। अभियान के तहत 11 मार्च 2026 को रतनपुर क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में जारी वारंटों की तामिली करते हुए कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन, निरीक्षक निलेश पांडेय, उपनिरीक्षक पवन सिंह, नीलाकर सेठ, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, कौशल खुटे, आरक्षक हरिशंकर चंद्रा, आकाश डोंगरे और महिला आरक्षक अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!