सुकुलकारी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

शशि मिश्रा


बिलासपुर। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकुलकारी में रविवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सुकुलकारी निवासी पृथ्वीराज भार्गव ने पुलिस को सूचना दी कि 8 मार्च की सुबह जब वह घर पहुंचा तो उसकी मां बोनसबाई भार्गव (47 वर्ष) पति तिलकराम महिलांगे घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी हुई थीं। मां को इस हालत में देखकर वह घबरा गया और तुरंत पचपेड़ी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रारंभिक तौर पर महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!