

बिलासपुर। क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर पर्यावरण प्रेमी मंच, बिलासपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। मंच पिछले 46 वर्षों से आजाद जयंती के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत करता है, जो निरंतर सितंबर माह तक संचालित किया जाता है।
मंच के अध्यक्ष सुदेश दुबे ‘साथी’ एवं महामंत्री अमीन मुगल ने बताया कि अभियान के तहत नगर के विभिन्न समाजसेवियों की स्मृति में पौधे लगाए जाते हैं। केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि इन पौधों के संरक्षण और देखरेख की जिम्मेदारी भी मंच के सदस्य पूरी निष्ठा के साथ निभाते हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ समाजसेवियों की स्मृतियां भी हरियाली के रूप में जीवंत बनी रहें।

पौधारोपण कार्यक्रम में शिवा मिश्र, निलेश माढेवार, संजय सोनी, बलविंदर सिंह छाबड़ा, भरत जुर्यानी, अनूप केसरवानी, भरत देवांगन, राजेश केशरवानी, विवेक केशरवानी, सिद्धांत दुबे सहित पर्यावरण प्रेमी मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
मंच पदाधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
