धूल पंचमी पर बिलासपुर में हिंदू होली मिलन समारोह, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने भरा युवाओं में जोश

आकाश दत्त मिश्रा


बिलासपुर। धूल पंचमी के पावन अवसर पर सनातन सेवा एवं शिक्षा संस्थान ‘भगवा ब्रिगेड’ द्वारा बिलासपुर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित भगवान मंगलम में भव्य हिंदू होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होली मिलन के साथ विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े युवा और मातृशक्ति उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घर वापसी अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव शामिल हुए। वहीं मुख्य श्री महंत ब्रह्मानंद गिरी महाराज जूना अखाड़ा,श्रीं माता धाम, रतनपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।


विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री महंत ब्रह्मानंद गिरी महाराज ने अपने ओजस्वी भाषण से युवाओं में उत्साह और जोश भर दिया। उन्होंने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सनातन धर्म और उसके ग्रंथों में कहीं भी जातिवाद का उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो जातिवाद दिखाई देता है, वह अंग्रेजों और उनके बाद की व्यवस्था की देन है। आचार्य राकेश जी महाराज ने सभी से जाति-पाति से ऊपर उठकर एकजुट होकर सर्व हिंदू समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई तरह की चुनौतियां सामने हैं और खतरा अब दरवाजे तक पहुंच चुका है। ऐसे में समाज को एकजुट होकर इन चुनौतियों का सामना करना होगा।
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने भी अपने संबोधन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा धर्म के नाम पर हुआ था, लेकिन समस्या समाप्त होने के बजाय और अधिक जटिल होती चली गई। उन्होंने जनसंख्या असंतुलन और धर्मांतरण को गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए समाज को संगठित होकर प्रयास करना होगा।


उन्होंने बिलासपुर में सक्रिय भगवा ब्रिगेड के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के लिए उन पर विभिन्न प्रकार के मामले दर्ज किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद वे समाज के लिए काम कर रहे हैं।


कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के लिए कार्य करने वाले कई व्यक्तित्वों को “भगवा रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में स्मृति जैन वैष्णव, प्रवीर भट्टाचार्य, सतविंदर सिंह अरोड़ा, महेंद्र जैन और सौरभ द्विवेदी सहित अन्य शामिल रहे।


सम्मान समारोह के बाद युवाओं ने उत्साह के साथ होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर वॉटर स्प्रिंकलर सिस्टम की व्यवस्था की गई थी, जिसके माध्यम से युवाओं ने रेन डांस करते हुए रंगों की होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन के दौरान सभी उपस्थित लोगों के लिए ठंडाई, भजिया, पकोड़े और मिष्ठान की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया।


कार्यक्रम में बिलासपुर के विभिन्न हिंदूवादी संगठनों से जुड़े सैकड़ों युवा और महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजन को सफल बनाने में ठाकुर राम सिंह, अभिषेक शर्मा, यतीन्द्र मिश्रा, छत्रपाल, संदीप शर्मा, दिनेश घोरे सहित उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!