बघर्रा पाठ नृसिंह भगवान मंदिर में प्रज्वलित होंगे आस्था के ज्योति कलश


बिलासपुर स्थित ग्राम हॉफा में देवाधिदेव बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंह देव जी का भव्य मंदिर स्थापित है मंदिर के आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया की नवरात्रि का पर्व मुख्य रूप से देवी मां दुर्गा का है उनके द्वारा महिषासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं व ब्रह्मांड को बचाने पर यह पर्व मनाया जाता है। नौ दिनों तक चले युद्ध के बाद दसवें दिन देवी ने विजय प्राप्त की थी, इसलिए यह शक्ति, स्त्रीत्व, और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। नवरात्रि पर्व देवी की है आचार्य जी ने बतलाया चैत्र और (क्वांर)दोनों पर्व पर नृसिंह भगवान मंदिर में देवी की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना किया जाता है एवं अष्टमी हवन एवं नवमी कन्या भोज के पश्चात भक्तों को भोग लगा हुआ भंडारा वितरण किया जाता है एवं भक्तों को मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराने से सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और धन की प्राप्ति होती है। यह अनुष्ठान सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने, नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने और माँ लक्ष्मी व भगवान नृसिंह की विशेष कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण करने में सहायक माना जाता है
आचार्य जी ने बताया 19 मार्च दिन गुरुवार 2026 से 27 मार्च दिन शुक्रवार 2026 तक पूरे नौव दिनों का नवरात्रि पर्व है इस बार माता रानी का आगमन देवी पुराण के अनुसार, पालकी (डोली) पर होगी माता की सवारी एवं शुक्रवार के दिन माता हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करती हैं, जिसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है. इस साल 27 मार्च 2026 शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि का नवमी है, इस दिन माता रानी हाथी पर सवार होकर अपने लोक लौटेंगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हाथी पर विदा होना बेहद शुभ संकेत माना जाता है, जो सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा, कृषि में वृद्धि और समाज में शांति का प्रतीक है आचार्य जी ने बताया मंदिर में तैयारी पूर्ण हो चुकी है इच्छुक भक्तगढ़ शुल्क घृत का 2051 एवं तेल 851 देकर पंजीयन करा कर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करा सकते हैं नगद राशि या ऑन लाईन सुविधा संपर्क 9109095274

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!