

बिलासपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी t -20 वर्ल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखने के लिए आज श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कुंदन पैलेस में भारी भरकम एलइडी एलईडी स्क्रीन लगाया गया ,जिसमें हजारों की तादाद में क्रिकेट प्रेमियों ने यहां विश्व कप के फाइनल मैच का आनंद लिया और भारत की जीत का जश्न भी मनाया। जमकर आतिशबाजी की गई। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी तथा मिठाई भी बांटी गई। यहां पर छत्तीसगढ़ टेंट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा भारत की जीत की खुशियां मनाई गई और ढोल ताशे के साथ यहां व्यापारी गण तथा क्रिकेट प्रेमी जमकर झूमे। और भारतीय क्रिकेट टीम के जीत का जश्न मनाते हुए जीत की खुशियां मनाई।

फाइनल मैच देखने के लिए
दर्शक दीर्घा में काफी संख्या भी महिलाएं भी उपस्थित थीं। स्कूल व कॉलेज के बच्चे कई परिवार सहित यहां क्रिकेट मैच का आनंद लेने पहुंचे थे। आज भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की। कुंदन पैलेस में भारतीय बल्लेबाजों की न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की गेंद पर चौके छक्के मारते शॉर्ट स्क्रीन में दिखाई दे रहे थे , ऐसा लग रहा था जैसे खेल मैदान में ही दर्शक क्रिकेट मैच का आनंद ले रहे। छत्तीसगढ़ टेंट ओनर्स वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ ने भारत की ऐतिहासिक जीत पर सभी भारतीय खिलाड़ियों एवं देशवासियों को बधाई देते हुए भारतीय टीम के कप्तान तथा सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। आज काफी संख्या में कुंदन पैलेस में खेल प्रेमी उपस्थित थे और भारत की जीत के लिए कामना करते रहे। यहां भारतीय टीम के हर एक बल्लेबाज और गेंदबाजी पर खेल प्रेमियों ने जश्न मनाया। क्रिकेट मैच का क्रिकेट मैच में फाइनल फाइनल मैच का आनंद लेने वालों में प्रमुख रूपसे अमरजीत सिंह दुआ, परमजीत सिंह सलूजा, प्रितपाल बाली, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, राजवेंद्र सिंह गंभीर, विनोद मेघानी, धीरेंद्र केसरवानी,
कमल जैन, नरेंद्र सिंह सलूजा, गुरदीप सिंह अजमानी, राजेश मुदलियार, अमनदीप सिंह, श्रीकांत सहारे ,हरभजन सिंह, सुरेंद्र सिंह चावला, नितिन सलूजा, गणेश रजक, मनजीत सिंह अरोड़ा, करण सिंह अरोड़ा, राजेंद्र सिंह गुरु दत्ता, रवप्रीत सिंह गुरु दत्ता, नरेंद्र एस गांधी, देवेंद्र टुटेजा, हरभजन सिंह गंभीर ,श्रीकांत सहारे,सौरभ बंसल, अशफाक भारमल, संजय शर्मा, राजू राणा, देवेंद्र जैन, तनिष्क जैन, सीमा जैन, श्रीमती हरजीत अरोड़ा, एक जोत कौर अरोड़ा,सफदर अली, शकील खान, संजय केसरवानी, के अलावा काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी यहां मौजूदथे। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।
