
शशि मिश्रा

बिलासपुर। न्यायधानी में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस द्वारा संचालित पेट्रोल पंप पर ही दो युवक आपस में भिड़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला ईदगाह चौक स्थित पुलिस पेट्रोल पंप का है, जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल भरवाने आए दो युवकों के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।
कतार को लेकर शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेट्रोल भरवाने की लाइन को लेकर कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि एक युवक ने नियम तोड़ते हुए अपनी गाड़ी को आगे लगाने की कोशिश की, जिसका दूसरे युवक ने विरोध किया। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई और दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि इस दौरान कुछ देर के लिए पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शहर के व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की
