कोटा थाना में दो अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज, जांच जारी,खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर वसूली का आरोप , बीईओ कार्यालय में 30 लाख रुपये गबन का मामला दर्ज


कोटा (जिला बिलासपुर)। थाना कोटा में मंगलवार को दो अलग-अलग मामलों में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर वसूली का आरोप


पहले मामले में प्रार्थी अभिषेक सिंह निवासी करगी खुर्द, कोटा ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी कि अन्य जिले के एक आरक्षक ने अपने कुछ साथियों के साथ स्वयं को रायपुर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उन्हें डरा-धमकाकर अपराध में फंसाने की धमकी दी और पैसे वसूल किए।
शिकायत के आधार पर कोटा थाना में अपराध क्रमांक 169/26 धारा 308(7), 319(2), 296, 170, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।


बीईओ कार्यालय में 30 लाख रुपये गबन का मामला दर्ज


दूसरे मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा नरेंद्र मिश्रा ने थाना कोटा में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि सितंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच बीईओ कार्यालय कोटा में पदस्थ लेखापाल नवल सिंह पैकरा एवं कर्मचारी देवेंद्र कुमार पालके द्वारा अन्य भत्ते (Other Allowances) मद में कूट रचना कर असमान वृद्धि दर्शाते हुए लगभग 30 लाख रुपये की शासकीय राशि का गबन किया गया।
शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 171/26 धारा 316(5), 318(4), 338, 340(2), 336(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं तथा तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!