ट्रेन से कोयला चोरी करते दो युवक पकड़े गए

शशि मिश्रा

बिलासपुर। ट्रेन से कोयला चोरी करते सीआईएसएफ स्टाफ ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सीपत पुलिस के अनुसार, एनटीपीसी के सिनियर मैनेजर देव प्रभाकर तिवारी पिता सुखदेव तिवारी ने रिपोर्ट लिखाई। 1 मार्च को रात 1.30 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली एमजीआर रेलवे ट्रैक पर प्लांट से चार किलोमीटर दूर ग्राम परसाही एवं दर्राभांठा के बीच एनटीपीसी रेलवे ट्रैक पर कोयला चोरों ने ब्रेक पेशर पाइप निकालकर ट्रेन खड़ी करने के बाद ट्रेन पर चढ़कर कोयला चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। एनटीपीसी सीआईएसएफ स्टाफ ने मौके पर जाकर कोयला चोरी करते खांडा निवासी भूपेन्द्र कमल, दीपक पोर्ते को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मैनेजर की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 305 सी, 305 ई के तहत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!