
यूनुस मेमन

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम लखराम में दो युवक अलग-अलग स्थानों पर चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया।
पुलिस ने ग्राम लखराम के गायत्री चौक से परमेश्वर केंवट उर्फ पेशू (27) निवासी लखराम को चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करते हुए पकड़ा। वहीं बाजार चौक के पास रूपेश साहू (18) निवासी लखराम को भी धारदार चाकू के साथ लोगों को डराते हुए घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू जब्त किया गया। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक देवकी रावटे, मनोज एक्का तथा आरक्षक धीरज कश्यप की विशेष भूमिका रही।
