

बिलासपुर। बेतरतीबी से नेशनल हाइवे पर खड़े हाइवा से तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई वहीं गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
हिरीं पुलिस के अनुसार, राजनांदगांव चिचोला रामपुर निवासी हरीचंद्र पटेल पिता उदेराम पटेल पेशे से ड्राइवर थे। स्वयं के आईसर वाहन क्रमांक सीजी 08 एटी, 4397 को चलाते थे। 28 फरवरी को वे अम्बिकापुर से रायपुर की ओर माल लेकर जा रहे थे। 1 मार्च की रात 1.30 बजे नेशनल हाइवे अमसेना के स्थित आईसर शोरूम के पास पहुंचे थे। इसी दोरान सड़क के बीच में हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीई, 1650 का चालक बिना संकेतक, बिना इंडिकेटर, बिना सुरक्षा चिन्ह लगाए खड़ा कर दिया था। अंधेरा
और तेज होने से बीच सड़क में बेतरतीब तरीके से खड़ा हाइवा हरीचंद्र पटेल को दिखाई नहीं दिया रफ्तार में उनकी गाड़ी खड़े हाइवा से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर हरीचंद्र पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने उनके पिता उदेराम पटेल की रिपोर्ट पर हाइवा चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106, 285 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
