
शशि मिश्रा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में महिला और उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। जहां कुछ युवकों ने लाठी-डंडे और बांस से दंपति पर हमला कर दिया। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, घटना भूकंप अटल आवास के पास की बताई जा रही है, रात करीब 1 बजे महिला घर के अंदर सो रही थी, जबकि उसके पति टकेश्वर साहू और सेठ्ठी यादव घर के बाहर टेंट के सामान की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान जादू, प्रेम और मंथन नामक युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। शोर सुनकर महिला बाहर आई और झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि युवकों ने महिला और उसके पति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए सेठ्ठी यादव को भी पीटा गया। मारपीट में महिला की दोनों हाथों की उंगलियों और कमर में चोट आई है, जबकि सेठ्ठी यादव के दोनों हाथों में चोट लगी है।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने वहां खड़े कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की। छोटा हाथी और ई-रिक्शा समेत कई गाड़ियों के कांच ईंट-पत्थर मारकर तोड़ दिए गए।
घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है
वार्ड क्रमांक ५१ में अटल आवास में भी कुछ आपराधिक तत्व जो कि मोहल्ले की शांति व्यवस्था को भंग कर रहे हैं रोज मोहल्ले में गाली गलोज करना शराब पीना नशा आदि का सेवन करना आपराधिक तत्व बटन वाले चाकू एवं ब्लड का इस्तेमाल किया जा रहा है आगे किसी भी दिन कोई आपराधिक घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?
