लायंस क्लब उत्कर्ष की आधिकारिक यात्रा संपन्न

लायंस क्लब बिलासपुर उत्कर्ष में आज डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8:00 बजे हाई-टी के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन विजय अग्रवाल एवं डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला श्रीमती रेखा अग्रवाल तथा जोन चेयरपर्सन लायन इंदिरा त्रिपाठी के स्वागत से हुआ।


इस अवसर पर क्लब द्वारा सेवा गतिविधियों का आयोजन बिलासपुर शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पौसरा ग्राम के धुरीपारा में किया गया। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत सड़क किनारे सब्जी विक्रय करने वाली महिलाओं को लायंस छतरी, दवाइयाँ एवं वस्त्र प्रदान किए गए। आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी हेतु डस्टबिन एवं दो स्टूल भेंट किए गए। साथ ही तीन जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री एवं प्रोटीन किट प्रदान की गई। लाभार्थियों ने कृतज्ञता स्वरूप गवर्नर महोदय को सब्जियों से भरी टोकरी भेंट की।

तत्पश्चात एक निजी होटल में संयुक्त आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का प्रारंभ मेलविन जोन्स के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ।

क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. शकुन्तला जितपुरे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि क्लब “We Serve” ध्येय वाक्य के साथ सभी थीम्स पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए नीड-बेस्ड एक्टिविटीज को और सशक्त करने का आह्वान किया। प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रिपुदमन पुसरी एवं विशिष्ट अतिथि पीडीजी लायन दिलीप भंडारी ने क्लब द्वारा वृद्धजन सेवा में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। रीजन चेयरपर्सन दिनेश अग्रवाल जी द्वारा अपने लक्ष्य पूर्ण करने की बात कही ।जोन चेयरपर्सन लायन इंदिरा त्रिपाठी ने क्लब को जोन का सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाला क्लब बताया।

इस अवसर पर माइक्रो चेयरपर्सन लायन डॉ. रश्मि जितपुरे द्वारा वृद्धजन सेवा के परिपत्र एवं क्लब की वार्षिक गतिविधि कैलेंडर का विमोचन गवर्नर द्वारा किया गया। साथ ही तीन नि:क्षय रोगियों को प्रोटीन किट प्रदान की गई।
क्लब सचिव डॉ. आरती पांडे ने वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की तथा कोषाध्यक्ष डॉ. रश्मि जितपुरे ने वित्तीय विवरण एवं ड्यूज की जानकारी दी।
सभी सम्माननीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तथा धन्यवाद ज्ञापन आदरणीय सुधा मरदा द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन लायन ट्विंकल आडवानी ने किया इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य लायन वीना अग्रवाल,रश्मि चौहान, डॉ श्रुति अग्रवाल,रेखा अग्रवाल,अर्चना तिवारी,भारती तिवारी,प्रीति चौरसिया उपस्थित रही।
कार्यक्रम सेवा-भाव एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!