तोरवा पावर हाउस चौक से डामरीकरण कार्य शुरू, 18 माह में पूरा होगा नेहरू चौक–दर्दीघाट मार्ग


बिलासपुर। बिलासपुर शहर के प्रमुख मार्ग नेहरू चौक से दर्दीघाट तक सड़क डामरीकरण का काम मंगलवार से शुरू हो गया। निर्माण की शुरुआत तोरवा पावर हाउस चौक से की गई है। लगभग 11 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
परियोजना के अंतर्गत सड़क का डामरीकरण, चौड़ीकरण और आवश्यक स्थानों पर मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा। साथ ही मार्ग पर स्थापित डिवाइडर और रेलिंग को सुरक्षा की दृष्टि से ऊंचा किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।
इस बीच लालखदान और हटरी चौक क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य जारी है। लालखदान के आगे सड़क चौड़ीकरण भी किया जाएगा, जिससे यातायात का दबाव कम होगा। जूना बिलासपुर क्षेत्र में भी नाली निर्माण का काम चल रहा है।
लालखदान से मस्तूरी तक बनेगी फोरलेन सड़क
लालखदान से मस्तूरी तक फोरलेन सड़क निर्माण का प्रावधान किया गया है। इसके लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। प्रस्तावित योजना के अनुसार दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। वर्तमान में सिंगल लेन सड़क होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फोरलेन निर्माण के बाद यातायात सुगम होगा और गांधी चौक से ढेका तक सीधी और चौड़ी सड़क की सुविधा मिलेगी।
शहरवासियों को उम्मीद है कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण होने पर इस मार्ग पर जाम और दुर्घटनाओं की समस्या में कमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!