मुख्यमंत्री साय सरकार का बजट सुशासन और समृद्ध छत्तीसगढ़ का प्रतीक: घनश्याम वैष्णव

आकाश दत्त मिश्रा


मुंगेली। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भाजपा जिला मुंगेली के सक्रिय कार्यकर्ता घनश्याम वैष्णव (गोविंदा) ने बजट को सर्वहारा वर्ग के लिए बेहतरीन बताते हुए इसे सुशासन एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ का प्रतीक बताया है।
उन्होंने कहा कि 1.72 लाख करोड़ रुपये का ‘संकल्प’ बजट 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के समावेशी विकास की दिशा में मजबूत कदम है। यह बजट महिलाओं, किसानों, युवाओं और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण को समर्पित है।
घनश्याम वैष्णव ने कहा कि बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 82 करोड़ रुपये का प्रावधान ऐतिहासिक है। साथ ही बेटियों के लिए 1.5 लाख रुपये तक के उपहार की घोषणा को उन्होंने प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान और सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया।
उन्होंने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट नवीन छत्तीसगढ़ की स्थापना की आधारशिला रखेगा। प्रदेश सरकार की नीतियां गांव, गरीब और किसान के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भाजपा जिला मुंगेली के कार्यकर्ताओं ने भी बजट का स्वागत करते हुए इसे विकासोन्मुख और जनहितैषी बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!