

रायपुर/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय से 21 फरवरी 2026 को आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की सूची जारी की गई। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से घोषित इस सूची में प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।
घोषणा के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सरगुजा सहित प्रदेश के 36 जिलों में आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आर्थिक गतिविधियों के समन्वय के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।
बिलासपुर में अजय राय को जिम्मेदारी
बिलासपुर जिले में आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में अजय राय को नियुक्त किया गया है। उनके साथ सहसंयोजक के रूप में अजय महावर और हेम पांडेय को दायित्व सौंपा गया है।
देवरीखुर्द निवासी अजय राय लंबे समय से पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और पार्टी की विभिन्न गतिविधियों में निरंतर भागीदारी निभाते रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि अजय राय को मिली यह जिम्मेदारी बिलासपुर जिले में संगठन को और मजबूती देगी। उनके अनुभव और समर्पण से आर्थिक प्रकोष्ठ की गतिविधियों को गति मिलेगी तथा पार्टी हित में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
प्रदेश स्तर पर की गई इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



