

बिलासपुर।
मस्तूरी थाना अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने 10 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 315/25 में धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी प्रत्यूष बंजारे (पिता – सचिन बंजारे), निवासी चकरबेड़ा, पिछले लगभग दस महीने से फरार चल रहा था।
आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 20 फरवरी 2026 को सूचना के आधार पर उसे मल्हार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
