मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने बांटी मिठाई


बिलासपुर।
विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न वार्डों में मिठाई वितरण कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया।
प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह के दिशा-निर्देश तथा प्रदेश प्रभारी राजेश यादव के मार्गदर्शन में बिलासपुर जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की ओर से खमतराई एवं तोरवा विवेकानंद वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आम नागरिकों के बीच मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश कौशिक, जिला संयोजक पल्लव धर, जिला सहसंयोजक धनु राम साहू, सुरेश पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य आशीष बकर, शंकर अहिरवार, जिला सदस्य दिनेश श्रीवास, लता ध्रुव, प्रियंका ध्रुव सहित प्रकोष्ठ के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!