महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर यार्ड रिमॉडलिंग कार्यों का किया गहन निरीक्षण

बिलासपुर – 20 फरवरी 2026

श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आज बिलासपुर यार्ड का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण में बिलासपुर यार्ड में चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा तथा कार्यों को समयबद्ध, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया गया ।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने आरआरआई और सिग्नलिंग गुमटी से संबन्धित कार्यों का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ड्रॉइंग एवं लेआउट के माध्यम से यार्ड रिमॉडलिंग से संबंधित विभिन्न चरणों, ट्रैक व्यवस्था, सिग्नलिंग प्रणाली तथा भविष्य की परिचालन आवश्यकताओं की समीक्षा की।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा निर्माण के प्रत्येक चरण में सुरक्षा मानकों, संरक्षा नियमों और गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने पर ज़ोर दिया । यार्ड रिमॉडलिंग पूर्ण होने के उपरांत रेल परिचालन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं कुशल होगा, जिससे माल एवं यात्री ट्रेनों के संचालन में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक सहित संबन्धित विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कार्यों से संबन्धित विभागों के बीच समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा परिचालन चुनौती का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!