

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक ‘एआई समिट’ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभद्र और अमर्यादित प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यालय के पास लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि दिल्ली में चल रहे AI समिट में तकनीकी रूप से भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। दुनिया भर के नेता इस समिट में शामिल होने भारत आए हुए हैं। वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया यह शर्मनाक कृत्य है। यह भारत देश का अपमान है। देश के युवाओं का अपमान है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि एक तरफ तमाम देश के राष्ट्र अध्यक्ष एआई सम्मिट की तारीफ कर रहे है और दुनिया भारत को ग्लोबल लीडर मान रहे है । वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता का प्रदर्शन कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है
इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, जिला महामंत्री शंकर साहू, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अंकित द्विवेदी, मीडिया प्रभारी वाशु शर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा, अमन यादव, विभूति कश्यप, राज गायकवाड़ आशीष आहूजा, राहुल यादव , अनवेश पांडे जी उपस्थित रहे।
