श्री पीतांबरा पीठ में अखंड महारुद्राभिषेक संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया अभिमंत्रित रुद्राक्ष का प्रसाद

सरकंडा स्थित श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर, सुभाष चौक में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान सोमवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 15 फरवरी की सुबह 5:00 बजे से शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड महारुद्राभिषेक सोमवार प्रातः 5:00 बजे पूर्ण हुआ, जिसमें प्रयागराज से आए विद्वानों ने निरंतर मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया।

रुद्राक्ष वितरण में उमड़ा जनसैलाब

अभिषेक की पूर्णता के पश्चात पीतांबरा पीठाधीश्वर श्री स्वामी दिनेश जी महाराज के द्वारा सोमवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नि:शुल्क अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण किया गया महाशिवरात्रि की दिव्य ऊर्जा से सिद्ध इन रुद्राक्षों को प्राप्त करने के लिए बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुँचे।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर में सुरक्षा और सुचारू दर्शन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस वर्ष श्रद्धालुओं का उत्साह अभूतपूर्व रहा। रात्रि के चार पहर की विशेष पूजा ने पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से अभिमंत्रित रुद्राक्ष ग्रहण किया और महादेव का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर वंदे मातरम मित्र मंडल श्री महेंद्र जैन प्रांताध्यक्ष, श्री नवीन दुबे, जितेंद्र मिश्रा, पृथ्वी सहगल, जगदीश साहू,महेंद्र पटनायक, नरेंद्र यादव, पूर्णिमा पिल्लै, बाल गोविंद अग्रवाल, सुरेंद्र जोशी, पार्थो मुखर्जी, सुशीलधर दीवान, राजा द्विवेदी, राजकुमार, महेश भार्गव, भगवान शर्मा, कृष्ण कोरी, विनोद सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!