साइंस कॉलेज मैदान में सेको काई कराते इंटरनेशनल छत्तीसगढ़ का कराते बेल्ट परीक्षा परिणाम घोषित

विगत दिसंबर माह में एक दिवसीय कराते बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन कराते संघ बेमेतरा द्वारा स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम कंतेली में बेमेतरा एवं बिलासपुर जिला के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न किया गया था! जिसका परिणाम दिनांक 15 फरवरी रविवार को साइंस कॉलेज मैदान में सेको काई शीतो रियो कराते बिलासपुर के द्वारा घोषित कर परीक्षार्थियों को येलो, ऑरेंज, ग्रीन, ब्लू, ब्राउन कलर बेल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया !
उक्त आयोजन बिलासपुर कराते डू एसोसिएशन के सचिव श्री हरिशंकर साहू एवं
सेको काई बिलासपुर कराते स्कूल के संचालक सेन्साई राजेश सारथी एवं टीम के परस्पर सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया!


उपरोक्त आयोजन कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन एवं सेको काई कराते इंटरनेशनल छत्तीसगढ़ के तत्वधान में किया गया! जिसमें दोनों जिलों के संयुक्त आयोजन में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लेकर परीक्षा में अपना कौशल आत्मविश्वास प्रतिभा प्रदर्शित किया था ! परीक्षा के मुख्य पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं सेको काई कराते छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रशिक्षक व पर्यवेक्षक रेन्शी बी. ब्रह्म्या नायडू एवं सहयोगी पर्यवेक्षक सीनियर कराते कोच सेन्साई देवराज धनकर एवं सेन्साई जयंत नायडू थे ! जिसका परिणाम आज घोषित किया गया जिसमें बिलासपुर जिले के
सभी सीनियर खिलाड़ी व कोच रिया साहू,आरती साहू, देवश्री बघेल, सपना श्रीवास, उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे निम्न परीक्षार्थियों ने कराते बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में भाग लेकर कलर बेल्ट प्राप्त करने में सफलता हासिल करने वाले मोहम्मद यामीन मारूफ, स्मृति कश्यप, अंकुर कौशिक, शानवी केसरवानी, नवल नंदी, अर्पित भल्ला, ईशाना गर्ग, हृदान मैत्रा, हृयान शांतिकारी, तुषार यादव, अदवित् शुक्ला, धीरज साहू, मोहम्मद रुशन, सान्वी अग्रवाल, अनुष्का दत्ता चौधरी, निरंजना एस पिल्लई, जाफ़र अली, आरना साहू, ग्रंथ वशिष्ठ, आदि पांडेय,अस्मित धकं, श्रेयांश खंडेलवाल, निवा कंवर, आर्यव साव ,सौम्या साहू, प्रखर भट्ट, अश्विका उद्देश्य, मोहम्मद अयाज खान, ज़ीनत खान, लक्ष्य पटेल, लक्षिता साहू, समीर पाटले, हिमानी सूर्यवंशी, लावण्या कुथे, कियान कुथे, मोहम्मद यूसुफ हसन, अन्या साहू, आयांश झा, रितु, पल्लवी बनिक, सानवी पांडेय, वेदिका दीक्षित, आराध्या साहू, समीक्षा सारथी, सारा श्रीवास्तव, अवी यादव, तन्मय दुबे, जयकुमार यादव, विवेक कुमार नेताम, आदि कराते खिलाड़ियों ने परीक्षा में भाग लिया !
उपरोक्त कार्यक्रम में कराते खिलाड़ियों के साथ सभी खिलाड़ियों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!