नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने फावड़ा मारकर कर दी अपने ही पिता की हत्या

बिलासपुर में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने फावड़ा से मारकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई। मन्नाडोल क्षेत्र में रहने वाले रहने वाला एक युवक रक्त से सना फावड़ा लेकर घूम रहा था और लोगों को डरा धमका रहा था। उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए जब उसे लेकर उसके घर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

अंदर उसके ही पिता की क्षत विक्षत लाश पड़ी थी, जिसका सर बुरी तरह कुचल दिया गया था। फावड़ा से मार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में उसके ही बेटे 40 वर्षीय नीतू ध्रुव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और अक्सर अपने पिता से नशे के लिए पैसों की मांग करता था। नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर गुस्से में आकर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!