

बिलासपुर, 15 फरवरी 2026/14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में सीएमडी कॉलेज के पास स्थित वीर जवान चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बिलासपुर के स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों, जिले एवं राज्य के पदाधिकारियों तथा नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने अनुशासित पंक्तियों में खड़े होकर सलामी दी तथा पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया। पूरे वातावरण में देशभक्ति और सम्मान की भावना परिलक्षित हो रही थी।
इसके उपरांत सीएमडी कॉलेज ग्राउंड में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बलिदानी सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके त्याग और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। सम्मान पाकर सैनिक परिवारों ने भावुक होकर आयोजकों का आभार जताया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में डिप्टी कमांडेंट अजय कुमार (सीआरपीएफ), संजय पांडे (ग्रुप सेंटर बिलासपुर), अरविंद सिंह (30वीं बटालियन, डॉग कोर्स), सेवानिवृत्त सैनिक अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह राणा, सेवानिवृत्त सैनिक अधिकारी विनीत सिंह, इंस्पेक्टर अजय सिंह (सीआरपीएफ) एवं कुश चौहान उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में “भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़” के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे, खालसा जी ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश सेवा की भावना अपनानी चाहिए , स्काउट-गाइड आंदोलन को राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं से अनुशासन, सेवा और समर्पण का मार्ग अपनाने का आह्वान किया।
देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों के साथ आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक रहा, यह आयोजन न केवल शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम बना, बल्कि नई पीढ़ी में देशभक्ति और सेवा भाव जागृत करने का भी संदेश दे गया।
कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं स्काउट्स जिला संघ बिलासपुर सहायक राज्य आयुक्त श्री भूपेंद्र शर्मा , संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती बीना यादव,एलटी स्काउट श्री देवव्रत मिश्रा , जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री महेंद्र बाबू टंडन , जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ पूनम सिंह , जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री संतोष त्रिपाठी , श्री शत्रुघन सूर्यवंशी , श्री राजेन्द्रकौशिक ,श्री अनिल सोनवानी , श्री विकास लहरे,श्री विराज महाकुंड, श्री शशांक विश्वकर्मा, श्री निखिल सिंह, श्री सूर्यकांत खूंटे, श्री उदयनरायण जगत व गाइडर के रूप में श्रीमती अपर्णा सारखेल, श्रीमती रश्मि तिवारी, श्रीमती रत्ना कश्यप, श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती सुयश दुबे, श्रीमती मधुराजे सिंह, सुश्री अनीता दान, सुश्री देवकिरण साहू, श्रीमती शकुन चौहान, डॉ. शीला शर्मा , सुश्री निधि कश्यप, सुश्री निशा साहू, सुश्री कौशल्या साहू जिले के स्काउट्स – गाइड्स, रोवर रेंजर, स्काउटर -गाइडर मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
