संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन और कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने युवाओं से किया संवाद
आईटीआई प्रबंधन को पुराने ट्रेड बंद कर नई तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण कोर्स शुरू करने के दिए निर्देश
पहले दिन 200 से अधिक युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
रोजगार मूलक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने निजी कंपनियों के साथ किया जाएगा समझौता
बिलासपुर, 12 फरवरी 2026/राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मॉडल आईटीआई कोनी में 12 एवं 13 फरवरी को दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में 26 निजी कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल ने मेले में युवाओं से संवाद किया और नियोक्ता कंपनियों से चर्चा की। इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप कुछ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।अधिकारियों ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण भी किया।
मॉडल आईटीआई कोनी में आयोजित संभाग स्तरीय मेले में अधिकारियों ने नियोक्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप आईटीआई के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किए जाने का सुझाव दिया साथ ही आईटीआई के संयुक्त संचालक ए के सोनी को कंपनियों के साथ एमओयू करने के निर्देश भी दिए ताकि प्रशिक्षण और रोजगार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।संभाग आयुक्त ने आई टीआई प्रबंधन को निर्देश दिए कि पुराने ट्रेड को बन्द कर नए प्रचलित रोजगारमूलक ट्रेड शुरू किए जाएं ताकि युवाओं को रोजगार आसानी से उपलब्ध हो सके।
संभाग के सभी जिलों से लगभग 1300 से अधिक युवाओं ने आज के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया, 800 से अधिक युवा रोजगार मेले में शामिल हुए। 329 युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए प्राथमिक स्तर पर हुआ है वहीं 207 युवाओं का अंतिम चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया है। मेले में आज 23 नियोक्ता कंपनियां मौजूद रहीं। संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने चयनित युवाओं राजकुमार पटेल और अभिषेक बंजारे को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। दोनों का चयन कोरबा की एक कंपनी में टेक्निशियन पद पर हुआ है, जहां उन्हें 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। चयनित युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए रोजगार मेले के वृहद आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया।
रोजगार मेले में वित्त, कृषि, प्रबंधन, मेडिकल एवं फार्मेसी, सोलर एनर्जी, टेक्सटाइल उद्योग, सर्विस टेक्निकल, मैन्युफैक्चरिंग, सिक्योरिटी सर्विस, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल तथा ज्वेलरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगभग चार हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 13 फरवरी को भी होगी। संभाग स्तरीय रोजगार मेले में श्री अमरचंद पहारे, डिप्टी डायरेस्टर, प्रवर्तन कक्ष, रोजगार, पीएस तिग्गा डिप्टी डायरेक्टर जिला रोजगार कार्यालय, संभाग के विभिन्न जिलों के रोजगार अधिकारी, आदर्श आईटीआई कोनी व लाइवलीहुड कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
रेहाना/75/289
–00–
संभाग स्तरीय रोजगार मेला