दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 70वाँ विशिष्ट रेल सेवा एवं रेल सेवा पुरस्कार-2025 (महाप्रबंधक स्तर) समारोह का आयोजन

बिलासपुर, 13 फरवरी 2026 :

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 70वाँ विशिष्ट रेल सेवा एवं रेल सेवा पुरस्कार (महाप्रबंधक स्तर) समारोह का आयोजन कल दिनांक 13 फरवरी 2026 को सायं 17.00 बजे से सेक्रसा क्रिकेट ग्राउंड, बिलासपुर में पूरी गरिमा एवं उत्साह के साथ किया जाएगा। इस समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

भारत में रेल परिवहन का शुभारंभ 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच पहली रेल सेवा के साथ हुआ था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में प्रतिवर्ष रेल मंत्रालय एवं सभी क्षेत्रीय रेलों, उत्पादन इकाइयों, वर्कशॉपों एवं मंडलों में रेल सप्ताह मनाया जाता है।

रेल सप्ताह के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विगत वर्ष किए गए उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें सम्मानित किया जाता है। इस क्रम में आयोजित 70वें विशिष्ट रेल सेवा एवं रेल सेवा पुरस्कार-2025 (महाप्रबंधक स्तर) समारोह में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के अंतर्गत 51 कर्मचारियों एवं 09 अधिकारियों, जबकि रेल सेवा पुरस्कार के अंतर्गत 01 अधिकारी एवं 12 रेल कर्मचारियों को महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 20 मेजर शील्ड एवं 38 माइनर शील्ड भी प्रदान की जाएंगी।

इस गरिमामय समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ-साथ बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!