

बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की जिला स्तर पर जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से की गई हैं।
इसी क्रम में बिलासपुर ग्रामीण जिले से श्री नसीब निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है, जिससे क्षेत्र के मछुआरा समाज एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
नसीब निषाद जी को यह दायित्व उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता एवं समाज के प्रति निरंतर सेवा भाव को देखते हुए सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से मछुआरा समाज को संगठन के माध्यम से और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी, बिलासपुर ग्रामीण मछुआरा प्रकोष्ठ की ओर से नसीब निषाद जी को सह-संयोजक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संगठन के प्रति समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नसीब निषाद जी की सक्रिय भागीदारी से मछुआरा समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त किया जाएगा।

