केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक और युवा-हितैषी : सन्नी केसरी


बिलासपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक, दूरदर्शी और समावेशी बजट बताते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री सन्नी केसरी ने बजट का स्वागत किया है।
सन्नी केसरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व और माननीय वित्त मंत्री की स्पष्ट आर्थिक दृष्टि का यह बजट प्रतिबिंब है, जो देश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा। यह बजट विशेष रूप से युवाओं, किसानों, महिलाओं, मध्यम वर्ग, स्टार्ट-अप और उद्यमियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है।
उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन, कौशल विकास, नवाचार, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देकर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की युवा शक्ति ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को बढ़ावा और आत्मनिर्भर भारत की सोच को मजबूत करने वाले प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे।
सन्नी केसरी ने कहा कि मध्यम वर्ग को राहत देने वाले कदम आम नागरिक की क्रय-शक्ति को बढ़ाएंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने इस जन-कल्याणकारी बजट के लिए केंद्र सरकार का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को और सुदृढ़ करता है तथा भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!