मेहमान बनकर आया दोस्त, युवक के घर से 1 लाख 64 हजार रुपए चोरी कर भागा

शशि मिश्रा

सकरी पुलिस के अनुसार, अमेरी निवासी दिव्यांशु मिरी पिता शिवरतन मिरी रायपुर में रहकर मजदूरी कर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी रोहित शुक्ला से दोस्ती हो गई थी। इसी बीच दिव्यांशु अमेरी अपने घर आकर निजी हास्पिटल में साफ सफाई का काम करने लगे। 25 जनवरी को उनका दोस्त रोहित शुक्ला उनके घर आया। 27 जनवरी को वह अपने दोस्त के साथ धान का
पैसा निकालने रतनपुर बैंक गए और 49 हजार रुपए लेकर लौट गए। उन्होंने अपने दोस्त के सामने रकम को घर की पेटी में रख दिया। पेटी में पहले से 1 लाख 15 हजार रुपए रखे हुए थे। 27 जनवरी की सुबह दिव्यांश उठकर बाथरूम चले गए। इसी दौरान उनका दोस्त पेटी से 1 लाख 64 हजार रुपए चोरी कर भाग गया। वे बाथरूम से बाहर आए तो उनका दोस्त गायब था और पेटी में रखी रकम चोरी हो गई थी। उन्होंने दोस्त को फोन किया तो वह बंद मिल रहा है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर रोहित शुक्ला के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 331, 1 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!