

बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस द्वारा दिनांक 02 फरवरी 2026 को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस दौरान दो व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा कार्रवाई के तहत राजा सूर्यवंशी (20 वर्ष), निवासी बिरकोना एवं राजकुमार निर्मलकर (36 वर्ष), निवासी बुंदेला, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम बिरकोना को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
